सीमा पर अपेक्षाकृत शांति, भू-राजनीतिक माहौल में बदलाव और देश की अपनी आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाल के महीनों में इस बात पर चर्चा काफी बढ़ी है कि भारत को चीन के साथ अपने रिश्तों का नए सिरे से आकलन करना चाहिए। खासतौर पर व्यापार और निवेश के क्षेत्र में।

गलवान के बाद भारत ने चीन के साथ आर्थिक संबंध तोड़ने के लिए जो कदम उठाए थे, उन्हें बदले हुए हालात में दोबारा परखा जाना चाहिए।

पूर्व कैबिनेट सचिव और अब नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली समिति ने सरकार के सामने विचार के लिए दो विकल्प पेश किए हैं। पहला विकल्प यह होगा कि तथाकथित प्रेस नोट 3 वापस लिया जाए जो 2020 की एक अधिसूचना थी और जिसने किसी भी ऐसे देश से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्तावों के लिए अनिवार्य सरकारी अनुमोदन को निर्धारित किया, जिनकी भारत के साथ जमीनी सीमा साझा होती है।

AVSL gif

दूसरा विकल्प यह है कि निवेश प्रस्तावों को स्वतः मंजूरी दे दी जाए। बशर्ते कि चीनी निवेशकों की लाभकारी हिस्सेदारी 10 फीसदी से अधिक न हो।

यह प्रयास बिल्कुल सरल नहीं है, लेकिन यह ऐसा कदम है जिसे कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं बढ़ती भू-आर्थिक प्रतिस्पर्धा के दौर में उठा रही हैं। भारत को पीछे नहीं रहना चाहिए। परंतु प्रारंभिक प्रेरणा यह होनी चाहिए कि प्रेस नोट 3 को दोबारा परिभाषित और संशोधित किया जाए, ताकि कुछ हद तक चीनी निवेश शुरू हो सके। बशर्ते वह निवेश स्पष्ट रूप से राष्ट्रीय हित में हो, अत्यधिक निर्भरता न पैदा करे और नियंत्रण को विदेश न ले जाए।

साथ ही, इस पर भी नए सिरे से विचार किया जाना चाहिए कि चीन के साथ ऐसा आर्थिक संबंध किस तरह से बनाया जाए जो भारतीय स्वायत्तता और संप्रभुता को सुरक्षित रखें।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural