प्लाईवुड निर्माण में ग्लू-मिक्सिंग का विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
- अप्रैल 9, 2026
- 0
(The Science of Shear प्लाईवुड निर्माण में Cowles Dissolver मिक्सिंग में महारत)
प्लाईवुड निर्माण के उच्च प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में, ग्लू लॉफ्ट (Glue Loft) या ग्लू किचन (Glue Kitchen) को उत्पादन का हृदय माना जाता है। बॉन्ड की गुणवत्ताकृऔर अंततः तैयार पैनल की ग्रेडकृपूरी तरह से एडहेसिव मिश्रण की समानता (Homogeneity) और स्थिरता (Stability) पर निर्भर करती है। एडहेसिव तैयार करने के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न तकनीकों में, Cowles Dissolver (हाई-स्पीड डिस्पर्सर) को एक मानक (Gold Standard) माना जाता है, जो वास्तव में “सॉल्वेटेड” और एकसमान ग्लू प्राप्त करने में सक्षम है।
साधारण पैडल मिक्सर के विपरीत, यह मशीन तीव्र यांत्रिक ऊर्जा का उपयोग करके कणों के समूह (Agglomerates) को तोड़ती है और रेजिन, एक्सटेंडर एवं कैटेलिस्ट को पूरी तरह और सटीक रूप से मिलाती है।
Cowles Dissolver मिक्सिंग की जटिलताएँ
इसके मूल में, Cowles Dissolver एक गोलाकार आरी-जैसे दांतों वाली ब्लेड का उपयोग करता है, जो उच्च गति से घूमती है। यह प्रक्रिया केवल “हिलाने” (Stirring) तक सीमित नहीं है, बल्कि हाई-शियर डिस्पर्शन (High-Shear Dispersion) पर आधारित है।
- सक्शन और वॉर्टेक्स (Suction & Vortex): ब्लेड के घूमने से केंद्र में एक शक्तिशाली सक्शन ज़ोन बनता है, जो ठोस और तरल पदार्थों को ब्लेड के उच्च-ऊर्जा क्षेत्र में खींचता है।

- हाइड्रोलिक शियर: बहते हुए द्रव की परतों के बीच की दूरी में वेग परिवर्तन की दर इस जटिलता का रहस्य है। ब्लेड के पास ग्लू उच्च वेग से चलता है, जबकि दूर स्थित ग्लू धीमी गति से चलता है। इस वेग अंतर से उत्पन्न शियर-फोर्स एक्सटेंडर फ्लोर, बार्क पाउडर या सूखे रेजिन कणों के समूह को तोड़ देता है।
- वेटिंग और डी-अग्लोमरेशन: प्लाईवुड ग्लू में उपयोग होने वाले एक्सटेंडर जैसे मैदा अक्सर “फिश-आई” (बाहर से गीले, अंदर से सूखे कण) बनाते हैं। Cowles ब्लेड इन कणों को तोड़कर सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक कण PF (Phenol-Formaldehyde) या UF (Urea-Formaldehyde) रेजिन से पूरी तरह भीग जाए।

रेजिन, ग्लू और बॉन्ड पर प्रमुख लाभ
हाई-शियर ब्वूसमे सिस्टम का उपयोग तीन प्रमुख लाभ प्रदान करता है, जो सीधे लाभ (Bottom Line) को प्रभावित करते हैं:
- रेजिन दक्षता:
बेहतर मिक्सिंग के कारण रेजिन एक्सटेंडर और फिलर्स को अधिक प्रभावी ढंग से कोट करता है, जिससे ग्लू के सोलिड़ कांटेंट को कम किए बगैर, रेजिन की खपत (जो सबसे महंगा घटक है) थोड़ी कम की जा सकती है।
2. उत्कृष्ट ग्लू रियोलॉजी:
अच्छी तरह मिश्रित ग्लू का फ्लो “शॉर्ट” होता है, जिससे यह विनीयर पर समान रूप से फैलता है और न तो अधिक टपकता है और न ही खाली स्थान (Starved Spots) छोड़ता है। Cowles Dissolver एक स्थिर विस्कोसिटी सुनिश्चित करता है, जो स्प्रेडर में “स्किनिंग” (ऊपरी परत जमना) या समय से पहले गाढ़ा होने (Premature Thickening) को रोकती है।
- बेहतर बॉन्ड प्रदर्शन:
प्लाईवुड की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि रेजिन लकड़ी के रेशों में कितनी प्रभावी तरीके से प्रवेश (Penetrate) कर पाता है। यदि ग्लू में बिना मिले हुए कण (Micro-clumps) हों, तो वे कमजोर बिंदु बन जाते हैं। हाई-शियर मिक्सिंग से मॉलिक्यूलर स्तर पर समानता प्राप्त होती है, जिससे शीयर टेस्ट में उच्च वुड फेल्योर प्रतिशत मिलता है-जो गुणवत्ता का मानक है।
- अधिक नमी स्वीकार्यता
ग्लू-मिक्सिंग की सटीकता यह सुनिश्चित करती है कि एक्सटेंडर/फिलर का प्रत्येक कण रेजिन/बाइंडर से समान रूप से कोट हो। इससे एक “इंजीनियर्ड” समान कण आकार, अधिकतम संभव “ग्लू-पार्टिकल” सतह क्षेत्र और उचित स्तर की एकरूपता (Homogeneity) प्राप्त होती है, जो कोर-विनीयर में अधिक नमी को स्वीकार करने में सहायक होती है। यह प्रक्रिया प्री-प्रेस कम्पैक्शन के दौरान कच्चे मैट-बोर्ड में नमी के अधिकतम संतुलित वितरण (Moisture Distribution Equilibrium) को स्थापित करती है, जिससे उपयुक्त प्रोसेस पैरामीटर्स के साथ अधिक नमी वाली बॉन्ड-लाइन क्योरिंग संभव हो पाती है।
उत्तम ग्लू मिक्सर का डिजाइन
ग्लू मिक्सर का डिजाइन केवल आकस्मिक नहीं होता, बल्कि यह ज्यामिति और शक्ति का संतुलन होता है। खराब डिजाइन वाले टैंक में “डेड ज़ोन” बन जाते हैं, जहां अमिश्रित ग्लू चिपका रह जाता हैं। जिसके परिणाम स्वरूप, ऊपर से नीचे तक, चिपचिपाहट और फैलाव में भिन्नता वाले बैच बनते है।
- टैंक ज्यामिति:
मिक्सिंग टैंक आदर्श रूप से बेलनाकार (Cylindrical) होना चाहिए, जिसमें नीचे की ओर ढलान (Sloped/Dished Bottom) हो ताकि सामग्री कोनों में जमा न हो। टैंक व्यास और ब्लेड व्यास का अनुपात एक महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं। टैंक व्यास (D) और ब्लेड व्यास (d) का अनुपात सामान्यतः D/d= 2.5 से 3.0 होना चाहिए। (Fig.1 देंखे)
- “डोनट” फ्लो (Donut Flow):
सही डिजाइन में ग्लू शाफ्ट के चारों ओर “डोनट” आकार में घूमता है। ब्लेड बहुत ऊपर होने पर हवा खिंचती है (Vortexing) → जिससे ‘फोमींग‘ बन सकती है, जो ग्लू स्प्रेडर को काफी दिक्कत देता है। यदि यह बहुत कम है, तो बैच का उपरी भाग स्थिर रहता है।

महत्वपूर्ण डिज़ाइन पैरामीटर और उनके प्रभाव
समान और उच्च गुणवत्ता वाले ग्लू को प्राप्त करने के लिए, कई पैरामीटर्स का सटीक रूप से इंजीनियर किया जाना आवश्यक है:

टिप स्पीड की गणना
मिक्सिंग की तीव्रता टिप स्पीड (St) द्वारा नियंत्रित होती है, जिसकी गणना निम्न प्रकार से की जाती है:

St = π × d × RPM (जहाँ d = ब्लेड का व्यास)
ब्लेड की टिप स्पीड ग्लू-मिक्सिंग में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पैरामीटर है। सटीक टिप स्पीड का इंजीनियरिंग नियंत्रण मिक्सिंग प्रक्रिया के बाद उच्च गुणवत्ता वाला ग्लू सुनिश्चित करता है।
बैफल्स / बैश प्लेट्स की भूमिका
यदि बैफल्स का उपयोग नहीं किया जाए, तो ग्लू एक ठोस द्रव्यमान की तरह केवल गोलाकार गति में घूमता रहता है। बैफल्स इस लेमिनार फ्लो को तोड़कर टर्बुलेंस उत्पन्न करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्लू का हर हिस्सा ब्लेड के हाई-शियर ज़ोन से होकर गुजरे। यही प्रक्रिया बैच-टू-बैच समानता (Consistency) और समान कण आकार (Homogeneous Particle Size) का मुख्य रहस्य है।
अंतिम ग्लू गुणवत्ता पर प्रभाव
इन सभी डिजाइन पैरामीटर्स का संयुक्त प्रभाव ग्लू के निम्न गुणों को निर्धारित करता है: स्थिरता पॉट लाइफ कोटिंग दक्षता एकरूपता
- कंसिस्टेंसी: हाई-शियर मिक्सिंग से ग्लू का विशिष्ट गुरुत्व (Specific Gravity) और विस्कोसिटी समान रहती है। इससे मशीन सेटिंग्स को बार-बार बदलने की आवश्यकता नहीं होती और वेस्टेज कम होता है। शिकायतें दूर होती है।
- फिल्ट्रेशन समस्याओं में कमी: अधूरे मिश्रित कण (Clumps) स्प्रे नोज़ल या कर्टेन कोटर को ब्लॉक कर सकते हैं। अच्छी मिक्सिंग से ग्लू स्प्रेडर में “शॉर्ट फ्लो” बना रहता है, जिससे ग्लू का समान फैलाव होता है और मिस्ड स्पॉट्स कम होते हैं। साथ ही अधिक नमी वाली प्रक्रियाओं में समानता लाता है।
- तापमान नियंत्रण: हाई-शियर मिक्सिंग के दौरान घर्षण से गर्मी उत्पन्न होती है। एक अच्छे मिक्सर में कूलिंग जैकेट होती है, जो रेजिन को मिक्सिंग टैंक में ही क्योर (Set) होने से बचाती है, अन्यथा पूरा बैच खराब हो सकता है।
निष्कर्ष
Cowles Dissolver केवल एक साधारण ब्लेड वाला टैंक नहीं है, बल्कि यह रासायनिक डिस्पर्शन (Chemical Dispersion) का एक सटीक उपकरण है। टिप स्पीड, टैंक ज्यामिति और बैफल कॉन्फ़िगरेशन को अनुकूलित करके, प्लाईवुड निर्माता ऐसा ग्लू तैयार कर सकते हैं जो न केवल लागत में कम हो, बल्कि बॉन्डिंग में अत्यधिक प्रभावी भी हो। एक ऐसे उद्योग में जहाँ लाभ मार्जिन कम और गुणवत्ता सर्वापरि होती है, ग्लू किचन की बारीकियाँ ही सफलता का आधार बनती हैं। जो निर्माता इन इंजीनियरिंग पहलुओं को समझते और लागू करते हैं, वे उत्पाद गुणवत्ता और आत्मविश्वास-दोनों में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त करते हैं।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.





Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us