पश्चिम एशिया में संघर्ष और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टिप्पणियां वैश्विक औपनिवेशिकता की वापसी का संकेत देती हैं।यह कहना है कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और निदेशक उदय कोटक का।

उन्होंने वर्तमान भू-राजनीतिक घटनाओं की तुलना 1945 से पहले के दौर से की और चेतावनी दी कि व्यवसायों को स्थिरता की वापसी को तय मानकर नहीं चलना चाहिए।

व्यापार के दृष्टिकोण से उन्होंने दो संभावित परिदृश्य बताए।

  • पहला, 1945 के बाद की प्रवृत्ति का जारी रहना, जहां संकटों के बाद धीरे-धीरे स्थिरता लौट आती है।
  • दूसरा, 1945 से पहले के दौर जैसा संरचनात्मक बदलाव, जिसमें लंबे समय तक अस्थिरता और शक्ति की पुनर्संरचना होती है।

आने वाले समय में भू-राजनितिक परिस्थितियां, जैसी करवट लेगी, वैश्विक व्यवसाय जगत की स्थिरता, उसी से तय होगी।

उन्होंने मंगलवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन चौंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (फिक्की) के एक कार्यक्रम में कहा कि यदि भारत वास्तव में “आत्मनिर्भर बनना चाहता है तो अनुसंधान और नवाचार में निवेश को केंद्र में रखना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने मुनाफे का कितना हिस्सा अनुसंधान और नवाचार में खर्च कर रहे हैं? बहुत कम। क्योंकि हमें लगता है कि हम तकनीक खरीद सकते हैं, चीन से दुर्लभ खनिज खरीद सकते हैं, अमेरिका से माइक्रोसॉफ्ट और अन्य तकनीकें ले सकते हैं। लेकिन आत्मनिर्भर भारत कहां है।“

कोटक ने कहा कि भारतीय कंपनियां उत्पाद बनाने पर ध्यान नहीं देतीं। किसी भी आईटी सर्विस कंपनी से बात करें, वे कहते हैं कि हम सेवाओं पर केंद्रित हैं। मुश्किल से ही कोई उत्पाद बनाने की ओर बढ़ता है। दूसरी ओर, अमेरिका में कंपनियां सेवाओं का उपयोग करके उत्पाद बनाने पर ध्यान देती हैं।

कोटक ने मिडिल मैन्युफैक्चरिंग यानी मझोले स्तर के विनिर्माण को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसमें ऐसी परियोजनाएं आती हैं जिनमें 100 करोड़ रुपये से 1,000 करोड़ रुपये तक का निवेश होता है। उन्होंने इसे भारत की औद्योगिक पारिस्थितिकी में एक गुम हुई कड़ी बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आत्मनिर्भर भारत के लिए सबसे बड़ा क्षेत्र श्मिडल मैन्युफैक्चरिंगश् है। यही सबसे कमजोर क्षेत्र है जिस पर हमें ध्यान केंद्रित करना चाहिए।“


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural