ZEROGLOSS: सॉलिड कलर लैमिनेट्स का सदाबहार आकर्षण
- जून 11, 2026
- 0
आधुनिक इंटीरियर डिज़ाइन में सादगी अक्सर सबसे प्रभावशाली परिणाम देती है। ’’सॉलिड कलर (Plain Colour) लैमिनेट्स’’ आज आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स और गृहस्वामियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं, क्योंकि ये किसी भी स्थान को आकर्षक, न्यूनतम (Minimalistic) और परिष्कृत लुक प्रदान करते हैं।
हमारे ’’कलर लैमिनेट फोल्डर’’ में ट्रेंडिंग सॉलिड कलर्स की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जो “ZG, NE, FT, CR, CM, MS, CS, TS, TL, HG, और SF जैसे विभिन्न फिनिश में प्रस्तुत की गई है। प्रत्येक फिनिश की अपनी अलग पहचान और सौंदर्यात्मक विशेषता है, जो डिज़ाइनर्स को एक स्वच्छ और आकर्षक लुक बनाए रखते हुए विविध डिज़ाइन संभावनाएँ प्रदान करती है।
सॉलिड कलर्स इंटीरियर्स में क्लास, चमक और विज़ुअल संतुलन जोड़ते हैं। चाहे उनका उपयोग घरों, कार्यालयों, रिटेल स्पेस या हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स कहीं भी किया जाए, वे एक ऐसा आधुनिक वातावरण तैयार करते हैं जो कभी भी पुराना नहीं पड़ता।

इन सभी फिनिश में “ZG (Zero Gloss)’’ विशेष रूप से लोकप्रिय है। जर्ब ळ फिनिश वाले सॉलिड कलर्स को मैचिंग टेक्सचर्ड लूवर्स या पैनल्स के साथ संयोजित किया जाता है, तो वे ’’ड्यूको पेंटेड सरफेस’’ जैसा शानदार और प्रीमियम लुक प्रदान कर सकते हैं। अंतिम परिणाम काफी हद तक डिज़ाइन कॉन्सेप्ट और इंस्टॉलेशन तकनीक पर निर्भर करता है, लेकिन इसका प्रभाव बेहद आकर्षक और निर्बाध दिखाई देता है।
जो ग्राहक ड्यूको फिनिश जैसा प्रीमियम लुक चाहते हैं, लेकिन उससे जुड़ी जटिलताओं से बचना चाहते हैं, उनके लिए “ZG लैमिनेट्स’’ एक व्यावहारिक और किफायती विकल्प हैं। ये ड्यूको पेंटिंग में लगने वाले अतिरिक्त समय, गंदगी और लागत को कम करते हुए भी उत्कृष्ट सौंदर्य प्रदान करते हैं।
हमारे संग्रह का प्रत्येक फिनिश अपनी अलग भूमिका निभाता है। चाहे वह ’’हाई-ग्लॉस की चमकदार भव्यता’’ हो, ’’सुपर-मैट की सादगीपूर्ण सुंदरता’’ हो या ’’टेक्सचर्ड सतहों की समृद्ध अनुभूति’’, ये सॉलिड कलर लैमिनेट्स साधारण स्थानों को कालातीत और प्रीमियम इंटीरियर्स में बदलने की क्षमता रखते हैं।
क्योंकि वास्तविक विलासिता हमेशा जटिलता में नहीं होती-वह सही रंग, सही फिनिश और उसके सुंदर निष्पादन में छिपी होती है।




Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us