लकड़ी को अंतिम उपयोग से पहले सीजनींग करना एक ऐसा विषय हैं, जिसकी लंबे समय से उपेक्षा होती रही है। लकड़ी का किल्न ड्राइंग (Kiln Drying - KD) देश में पहले भी अत्यंत आवश्यक था, लेकिन अब यह अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। इसकी उपयोगिता के प्रति खरीदारों और विक्रेताओं दोनों को जागरूक करना व्यापार जगत और सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी है। देश के कोने-कोने तक जागरूकता पहुँचाने के लिए अभियान चलाना आवश्यक है।

यह आश्चर्यजनक है कि जब मैंने 1960 और 1970 के दशक में लकड़ी के व्यापार में प्रवेश किया था, तब बाजार में लकड़ी की सीजनिंग के महत्व के प्रति अच्छी जागरूकता थी, लेकिन पिछले 50-60 वर्षों में हम इसकी उपयोगिता को लगभग भूल चुके हैं।

मेरा मानना है कि जिस प्रकार विदेशी खरीदारों ने ISPM-1 (हीट ट्रीटमेंट) को अनिवार्य कर दिया है, उसी प्रकार घरेलू उपयोग के लिए निर्मित दरवाजों, खिड़कियों, पैकिंग पैलेट, क्रेट्स और बॉक्स आदि में प्रयुक्त लकड़ी का सीजनिंग (Seasoning of Wood) भी IS 1141 के अनुसार अनिवार्य किया जाना चाहिए। ऐसा करने से हम अपने देश के जंगलों और कृषि उपज (लकड़ी के वृक्षारोपण से प्राप्त लकड़ी) आदि की रक्षा कर सकेंगे। वास्तव में, हीट ट्रीटमेंट से पहले ही लकड़ी की सीजनिंग हो जानी चाहिए, लेकिन अधिकांश लोग इस पर ध्यान नहीं देते।

देश में सीजनिंग चौंबर की कमी के कारण हमें विदेशों से किल्न ड्राइड (KD) लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद आयात करने पड़ते हैं, जिनकी मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके लिए हमें डॉलर और यूरो में भुगतान करना पड़ता है। मेरा सुझाव है कि सरकार को देश के कुछ निर्धारित क्षेत्रों में वुड सीजनिंग क्लस्टर स्थापित करने चाहिए। चूँकि अनेक आरा मिल संचालकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, इसलिए सीजनिंग चौंबर स्थापित करने के लिए सब्सिडी दी जानी चाहिए और साथ ही इन्हें अनिवार्य भी किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति गीली लकड़ी न बेच सके। सीजनिंग के साथ-साथ लकड़ी का परिरक्षण (च्तमेमतअंजपवद) भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जनता में सीजनिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इसके महत्व को प्रचारित करने के साथ साथ, हालमार्क या बी आई एस जैसी प्रमाणन व्यवस्था भी लागू की जानी चाहिए। इसके लिए ‘सीजन्ड उड सर्टिफिकेट‘ जैसा प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है।

ऐसी व्यवस्थाएं तत्काल अगर जन मानस में कोई प्रभाव ना भी छोड़े, तो भी कालांतर में जनता इसकी उपयोगिता समझने लगती है और फिर बाजार में सीजन्ड लकड़ी की मांग दिखनी शुरू हो जाएगी।

मुझे आशा है कि अब हम केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इन सुझावों को वास्तविक रूप से लागू भी करेंगे।