GREENPANEL MD & CEO Shobhan Mittal Awarded “CEO of the Year” at Business Leader of the Year 2026
- मार्च 24, 2026
- 0
ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शोभन मित्तल को बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 में उनके उत्कृष्ट विज़न, रणनीतिक नेतृत्व और व्यावसायिक प्रभाव के लिए प्रतिष्ठित “CEO of the Year” सम्मान से नवाज़ा गया है।
उनके नेतृत्व में ग्रीनपैनल ने भारत के सबसे बड़े वुड पैनल निर्माता और देश की नंबर-1 डक्थ् कंपनी के रूप में अपनी मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ किया है। साथ ही कंपनी ने अपने संचालन का विस्तार किया है, उत्पादन क्षमता बढ़ाई है और उत्पाद नवाचार को बढ़ावा दिया है। मित्तल ने ग्रीनपैनल को एक इंटीग्रेटेड वुड पैनल सॉल्यूशंस प्रदाता के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो MDF, HDF प्री-लैमिनेटेड MDF, प्लाइवुड और वुडन फ्लोरिंग जैसे उत्पादों की व्यापक श्रृंखला प्रदान करती है।

यह सम्मान न केवल शोभन मित्तल के नेतृत्व को बल्कि ग्रीनपैनल की मजबूत विकास यात्रा को भी रेखांकित करता है। साथ ही यह कंपनी के नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता, जिम्मेदार विकास और घरेलू व वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
इस मौके पर, ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शोभन मित्तल ने कहा, “यह पहचान पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह सच में पूरी ग्रीनपैनल टीम के मिलकर किए गए काम और कड़ी मेहनत को दिखाता है। हमारी यात्रा हमेशा एक साफ नजरिए, क्वालिटी पर मजबूत ध्यान और लंबे समय के ग्रोथ रोडमैप पर आधारित रही है। मैं अपने कर्मचारियों, चौनल पार्टनर्स और ग्राहकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, जिनका लगातार भरोसा हमें आगे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।”
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us