India to be $30 T Economy by 2047: Niti Aayog CEO

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा है कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर भू-राजनीतिक और आर्थिक माहौल भारत के अनुकूल है।

आईएमएफ के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज भारत जापान से बड़ा है। 2024 तक भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। सुब्रह्मण्यम ने कहा, ‘‘केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं और अगर हम अपनी योजना और सोच पर कायम रहते हैं, तो 2.5-3 साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।‘‘

आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार, भारत की प्रति व्यक्ति आय 2013-14 में 1,438 डॉलर से दोगुनी होकर 2025 में 2,880 डॉलर हो गई है।

नीति आयोग के दृष्टिकोण पत्र ‘‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य/2047‘‘ में कहा गया है कि दुनिया की श्नाजुक पांचश् अर्थव्यवस्थाओं का हिस्सा माने जाने से, भारत सिर्फ एक दशक में दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।

विश्व बैंक उच्च आय वाले देशों को उन देशों के रूप में परिभाषित करता है जिनकी वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 14,005 डॉलर (2024-25) से अधिक है। भारत में क्षमता है और इसका लक्ष्य 2047 तक उच्च आय वाला देश बनना है। दृष्टिकोण पत्र में कहा गया है कि विकसित भारत /2047 में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी।

पत्र के अनुसार, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छह प्रमुख बिल्डिंग ब्लॉकों के आधार पर रणनीतिक हस्तक्षेप और सुधारों के लिए एक समग्र रूपरेखा निर्माण खंडों की पहचान कर ली गई है।

छह प्रमुख निर्माण खंडों में व्यापक आर्थिक लक्ष्य और रणनीति; सशक्त नागरिक; एक संपन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था; प्रौद्योगिकी और नवाचार नेतृत्व शामिल हैं।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural