यह केवल व्यावसायिक सफलता की कहानी नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष, ईमानदारी और दूरदर्शिता की मिसाल है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। हर चुनौती को अवसर में बदला।

आज का यह अवसर हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और भावनात्मक है। हम यहां एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने न केवल भारतीय उद्योग जगत में एक अमिट छाप छोड़ी, बल्कि समाज सेवा और मूल्यों के क्षेत्र में भी उंचे मानक स्थापित किए। आज पद्म श्री सज्जन भजंका जी से पूरा लकड़ी उद्योग गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

भजंका जी की यात्रा, असम के एक छोटे से शहर तिनसुकिया से शुरू होकर, सेंचुरी प्लाई और स्टार सीमेंट जैसे उद्योगिक स्तंभों तक पहुँची। यह केवल व्यावसायिक सफलता की कहानी नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष, ईमानदारी और दूरदर्शिता की मिसाल है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। हर चुनौती को अवसर में बदला।

उनकी सोच हमेशा सकारात्मक रही है। वह एक भविष्य दृष्टा, एक परोपकारी लीडर और एक आदर्श उद्योगपति के रूप में हमारे सामने खड़े हैं।

73 वर्ष की उम्र में भी वे ऊर्जा और संवेदना से भरे हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है कि सफलता केवल धन में नहीं, बल्कि सेवा, मूल्यों और दूसरों की भलाई में है।

पद्म श्री मिलने के बाद आपकी जिम्मेदारी संपूर्ण उड बेस्ड इंडस्ट्रीज और समाज के लिए और भी बढ़ जाती है। जो नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त करने हेतु आपसे सहयोग की अपेक्षा करता रहेगा।

भजंका जी, यह सम्मान समारोह आपके जीवन की उपलब्धियों का केवल एक छोटा-सा प्रतीक है। मैं सुरेश बाहेती प्लाई ईन्साइट की ओर से और समस्त Wood Based Industries की ओर से आपको नमन करते हैं और आपके भविष्य के परोपकारी कार्यों के लिए शुभकामनाएँ देते हैं। और आशा करते हैं कि आपकी छत्रछाया में सेंचुरी प्लाईवुड के साथ साथ संपूर्ण उड बेस्ड इंडस्ट्रीज एक नई ऊंचाईयों को छूएगा।