जैसे-जैसे भारत का फर्नीचर उद्योग तेज़ी से मैकेनाइज्ड और मॉड्यूलर उत्पादन की दिशा में बढ़ रहा है, देश के अग्रणी वुड पैनल ब्रांड “CenturyPly” ने “MAXIMA OEM PLY” लॉन्च किया है - यह नई पीढ़ी का प्लाईवुड विशेष रूप से आधुनिक फर्नीचर निर्माताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।

“MAXIMA OEM PLY” को सटीकता, प्रदर्शन और उत्पादकता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह खासतौर पर “Original Equipment Manufacturers (OEMs)’’ के लिए बनाया गया है जो उन्नत, मशीन-आधारित उत्पादन पर निर्भर हैं। यह उत्पाद अपने समान मोटाई, स्मूद मशीनिंग और बेहतरीन एज फिनिशिंग के साथ फैक्ट्री स्तर पर प्लाईवुड के प्रदर्शन को एक नई परिभाषा देने का वादा करता है - जिससे उत्पादन की गति बढ़ती है, गुणवत्ता में सुधार होता है और वेस्टेज घटाता है।

भारत का ’’OEM निर्माण क्षेत्र’’ इस समय तेजी से बदल रहा है। फर्नीचर निर्माण में मॉड्यूलर और फैक्ट्री-मेड उत्पादन के साथ-साथ ऑटोमेटेड तकनीकों का उपयोग बढ़ रहा है। आज के निर्माता ऐसे मटेरियल की तलाश में हैं जो बड़े पैमाने पर सटीकता, गति और भरोसेमंद गुणवत्ता प्रदान करे। “CenturyPly” का ’’MAXIMA OEM PLY’’ इन्हीं आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इंजीनियर्ड है - यह आधुनिक मशीनों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया मशीन-ऑप्टिमाइज़्ड प्लाईवुड है।

 

 

यह समान मोटाई, स्मूद मशीनिंग और लंबे टूल लाइफ को सुनिश्चित करते हुए OEMs को बेहतर उत्पादकता और लगातार उच्च गुणवत्ता हासिल करने में मदद करता है। यह पहल न केवल निर्माण दक्षता बढ़ाएगी बल्कि भारत की स्थिति को वैश्विक मॉड्यूलर फर्नीचर वैल्यू चेन में और मजबूत करेगी।

 

  • ’’सेंचुरी प्लाय लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर निकिता बंसल’’ ने कहा- Century ply हमेशा से वुड-बेस्ड पैनल इंडस्ट्री में नवाचार की अग्रणी रही है। भारत की नंबर 1 ब्रांड के रूप में हमने हमेशा ऐसे उत्पाद पेश किए हैं जो हर तरह की जरूरतों को पूरा करते हैं - चाहे वो WPC हो, MDF हो या हाई-डेंसिटी बोर्ड्स।”
  •  उन्होंने आगे कहा- “आज फर्नीचर बनाने के तरीके में बड़ा बदलाव आ रहा है। सीमित जगह और समय के चलते लोग अब रेडी-मेड या OEM फर्नीचर की ओर बढ़ रहे हैं। इन OEMs को ऐसे प्लाईवुड की जरूरत होती है जो सिर्फ कैलिब्रेटेड न होकर ’’‘एब्सोल्यूट प्रिसीजन’’’ के साथ तैयार हो। यही सोच ने हमें “CenturyPly MAXIMA’’ बनाने की प्रेरणा दी है।Tajpuria GIF
    • MAXIMA आधुनिक फर्नीचर निर्माण की विकसीत जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी नीनतम पेशकश है। मैक्सिमा केवल एक नया उत्पाद नहीं, बल्कि एक नई सोच है - जो OEMs को यह समझाने का प्रयास करती है कि ’’BWP ग्रेड प्लाईवुड’’ क्यों अधिक स्मार्ट और लंबे समय तक टिकाऊ विकल्प है। फिलहाल कई OEMs ’’MR ग्रेड प्लाई’’ का उपयोग करते हैं, जो पानी और दीमक के प्रति कम प्रतिरोधी होता है और उसकी आयु भी कम होती है।

जो MR और BWP दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है, के माध्यम से हम इस सोच को बदलना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है - उद्योग को ’’BWP प्रिसीजन प्लाईवुड’’ की ओर प्रेरित करना, ताकि हर फर्नीचर मजबूत, टिकाऊ और विश्वसनीय बने।” मॉड्यूलर फर्नीचर निर्माता अक्सर ’’असमान मोटाई, टूल वियर, एज बैंडिंग की खराबी’’ और ’’रिवर्क में समय की बर्बादी’’ जैसी समस्याओं से जूझते हैं।

 

“MAXIMA OEM PLY” इन सभी समस्याओं का समाधान है - यह उच्च गुणवत्ता वाले ’’यूकेलिप्टस लकड़ी’’ से बना मशीन-फ्रेंडली, कैलिब्रेटेड प्लाईवुड है जो ’’नॉन-अब्रसिव’’ होने के कारण टूल्स को नुकसान नहीं पहुंचाता। परिणामस्वरूप, यह प्लाईवुड ’’ऑटोमेटेड कटर और राउटर’’ में आसानी से चलता है, जिससे ’’एज स्मूद होती हैं, बॉन्डिंग मजबूत होती है और रिवर्क न्यूनतम होता है।’’ प्रदर्शन के साथ-साथ Centuryply ने इस उत्पाद को ’’प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य पर’’ उपलब्ध कराया है, ताकि यह बड़े पैमाने पर उत्पादन करने वाले फर्नीचर निर्माताओं के लिए उपयुक्त हो। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि आकर्षक मूल्य निर्धारण के बावजूद Centuryply की ’’गुणवत्ता और टिकाऊपन’’ से कोई समझौता नहीं किया गया है।

जागरूकता बढ़ाने के लिए Centuryply ने एक ’’डिजिटल आउटरीच अभियान’’ भी शुरू किया है, जो ’’6,000 से अधिक मॉड्यूलर फर्नीचर OEMs’’, जिनमें ’’1,300 सत्यापित पार्टनर्स’’ शामिल हैं, को लक्षित करेगा। यह अभियान OEMs को यह दिखाएगा कि “MAXIMA OEM PLY” कैसे ’’मशीनिंग की सटीकता बढ़ाता है, टूल लाइफ को बढ़ाता है और उत्पादन दक्षता में सुधार करता है’’ - जो भारत के तेजी से बढ़ते मॉड्यूलर फर्नीचर बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

About CenturyPly:

Century Plyboards (India) Ltd., India’s leading wood panel brand, is known for its innovation-driven product portfolio that includes plywood, laminates, veneers, MDF, and more. With a focus on quality, sustainability, and customer-centric solutions, CenturyPly continues to redefine industry benchmarks in building materials and interior design solutions.


 

 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


 

Natural Natural