UnshAKable The hidden light M Ahmed AK
- नवम्बर 13, 2025
- 0
8 अक्टूबर 2025 को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित टीएमए पाई हॉल में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.के. ग्रुप ऑफ प्लाईवुड एंड पैनल इंडस्ट्रीज (एप्पल प्लाई) के चेयरमैन स्वर्गीय श्री अहमद ए.के. के निधन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर ऑल इंडिया प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AIPMA) के चेयरमैन श्री नरेश तिवारी जी, कल्याण इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक श्री जगमोहन जी सहित कई प्रमुख हस्तियों, अतिथियों तथा प्लाईवुड एवं वुडवर्किंग उद्योग से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान “UnshAKable – The Hidden Light” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया कृ यह एक जीवनी है जो स्वर्गीय श्री अहमद ए.के. के जीवन, संघर्ष, मूल्यों और उनकी विरासत को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में उनके प्रेरणादायी जीवन, विचारों और उन अनेक लोगों के अनुभवों को संजोया गया है जिनके जीवन को उन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और कर्म से छुआ।

श्री अहमद ए.के. न केवल एक दूरदर्शी उद्यमी थे, बल्कि एक मार्गदर्शक भी थे, जिनकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता और उत्साह ने सभी पर गहरी छाप छोड़ी। उत्कृष्टता, नवाचार और उद्योग के विकास के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता ने उन्हें भारत की प्लाईवुड और पैनल इंडस्ट्री का प्रेरणास्रोत बना दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि अहमद जी का योगदान केवल व्यापार तक सीमित नहीं था - उन्होंने सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया, युवा उद्यमियों का मार्गदर्शन किया और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। उनकी यह विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर जीवित रहेगी।
“UnshAKable – The Hidden Light” पुस्तक उन महान व्यक्तित्व को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनकी रोशनी आज भी उस उद्योग को दिशा दे रही है जिसे उन्होंने आकार दिया। उनकी यादें, मूल्य और प्रगति के प्रति जुनून आने वाले वर्षों तक हजारों लोगों के हृदयों में बसे रहेंगे।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.





Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us