Century Plyboards (India) Ltd., स्जक., जो वुड पैनल और डेकोरेटिव मैटीरियल्स सेगमेंट में भारत की अग्रणी निर्माता है, ने मुंबई में अपने नए Century Arena के शुभारंभ की घोषणा की है। यह एक इमर्सिव, नेक्स्ट-जेनरेशन एक्सपीरियंस सेंटर है और भारत का पहला टेक्नोलॉजी-ड्रिवन एक्सपीरियंस स्टोर है, जो CenturyLaminates, Century Veneers और Century Decoratives के अंतर्गत अन्य डेकोरेटिव उत्पादों को समर्पित है।

दिल्ली और कोलकाता में सफल Arenas के बाद, मुंबई में यह लॉन्च प्रमुख महानगरों में Century की राष्ट्रीय रिटेल और उपभोक्ता सहभागिता विस्तार रणनीति को और मज़बूत करता है। यह सेंटर एक अत्याधुनिक, डिज़ाइन-फर्स्ट और टेक-इनेबल्ड वातावरण के रूप में कल्पित है, जहाँ उपभोक्ता, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स और चौनल पार्टनर्स Century Decoratives की पूरी दुनिया को देख, समझ और अनुभव कर सकते हैं। दिल्ली और कोलकाता के Arenas को लॉन्च के बाद से ही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जहाँ हर हफ्ते गृहस्वामियों, आर्किटेक्ट्स और चौनल पार्टनर्स की नियमित विज़िट दर्ज की जा रही है। महीने-दर-महीने वॉक-इन्स में निरंतर वृद्धि यह साबित करती है कि वुड पैनल और डेकोरेटिव सरफेसेज़ श्रेणी में इमर्सिव और एजुकेशन-लेड अनुभव की मज़बूत मांग है।

Century Arena को पारंपरिक लैमिनेट और वेनियर खरीद अनुभव को एक सहज, इमर्सिव डिज़ाइन जर्नी में बदलने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह स्पेस पारंपरिक रिटेल की भीड़ और उलझन की जगह स्पष्टता, इंटरैक्शन और सेंसोरियल एक्सप्लोरेशन प्रदान करता है। Century के External Grade Laminates से सजे शांत और मिनिमल फसाड से प्रवेश करते ही आगंतुकों को रंग, टेक्सचर और इनोवेशन को उभारता हुआ एक सुस्पष्ट वातावरण मिलता है।

अनुभव की शुरुआत Colour Lab से होती है, जहाँ कलर-ब्लॉक्ड ज़ोन्स, ट्रेंडिंग कॉम्बिनेशन्स, टैक्टाइल डिस्प्ले और डिजिटल क्यूज़ आगंतुकों को आसानी से विकल्प चुनने में मदद करते हैं। इसके बाद एक विस्तृत ज़ोन में क्यूरेटेड प्रोडक्ट डिस्प्ले हैं, जहाँ New Edit कलेक्शन के नए लॉन्च, टेक्सचर्स, एक्सटेंडेड-साइज़ लैमिनेट्स, लैमिनेट और वेनियर के फुल-साइज़ डिस्प्ले तथा फ्यूचरिस्टिक कॉम्बिनेशन्स प्रदर्शित किए गए हैं।

Creator Studio - Smart Lab टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन और कंटेंट क्रिएशन को इंटरैक्टिव टूल्स और #CenturyNext के साथ जोड़ता है, जबकि वेनियर इंस्टॉलेशन्स, EGL पैनल्स और मॉड्यूलर पार्टिशन्स वास्तविक उपयोग का व्यावहारिक संदर्भ प्रदान करते हैं।

मुंबई भारत के सबसे परिपक्व और तेज़ी से बढ़ते डेकोरेटिव बिल्डिंग मैटीरियल्स बाज़ारों में से एक है, जिसे मज़बूत रियल एस्टेट गतिविधि का समर्थन प्राप्त है। वर्ष 2024 में शहर में 96,187 घरों की बिक्री हुई, जबकि H1 2025 मंन 75,672 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए-जो प्रीमियम और लग्ज़री सेगमेंट्स में सतत मांग को दर्शाता है। निर्माणाधीन हाई-एंड घरों की कीमतों में साल-दर-साल 44 प्रतिशत की वृद्धि यह संकेत देती है कि उपभोक्ता अब अधिक परिष्कृत इंटीरियर्स और उच्च गुणवत्ता वाले फिनिश की ओर अग्रसर हैं। MMR के नए लॉन्च और बिक्री में देश का नेतृत्व करने के साथ, मुंबई एक डिज़ाइन-अवेयर और हाई-वैल्यू उपभोक्ता आधार प्रस्तुत करता है-जो Century Arena जैसे फ्लैगशिप एक्सपीरियंस स्पेस के लिए आदर्श बाज़ार है।

इस अवसर पर श्री केशव भजंका, एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर, CenturyPly, ने कहा, “Century Arena इस बात का प्रमाण है कि हम भारत में डिज़ाइन मैटीरियल्स के अनुभव को किस तरह बदलना चाहते हैं और टेक्नोलॉजी के माध्यम से उपभोक्ता की यात्रा को कैसे प्रभावी बनाते हैं-उन्हें अपने ही स्पेस का रियल-टाइम विज़ुअलाइज़ेशन प्रदान करते हुए। मुंबई हमारे लिए सबसे रणनीतिक बाज़ारों में से एक है, और यह Arena हमारे उपभोक्ता-प्रथम विज़न को दर्शाता है, जहाँ टेक्नोलॉजी, अनुभव और डिज़ाइन एक साथ सहज रूप से मिलते हैं। राष्ट्रीय विस्तार योजना के तहत हम अन्य उच्च-क्षमता वाले महानगरों में भी विस्तार करेंगे, जहाँ प्रत्येक Arena को डिज़ाइनर्स, गृहस्वामियों और प्रोफेशनल्स की बदलती ज़रूरतों के अनुरूप बनाया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “आने वाले समय में हम Century Arena को केवल एक रिटेल वातावरण नहीं, बल्कि एक विकसित ज्ञान और नवाचार केंद्र के रूप में देखते हैं, जो भारत में सरफेस मैटीरियल्स के भविष्य को आकार देगा। डिजिटल विज़ुअलाइज़ेशन, AI-आधारित चयन टूल्स, सस्टेनेबल मैटीरियल्स और एक्सपीरियंशियल लर्निंग में प्रगति के साथ, हमारा लक्ष्य यह पुनर्परिभाषित करना है कि उद्योग डिज़ाइन समाधानों के साथ कैसे जुड़ता है।” उन्होंने आगे कहा, “आने वाले समय में हम Century Arena को केवल एक रिटेल वातावरण नहीं, बल्कि एक विकसित ज्ञान और नवाचार केंद्र के रूप में देखते हैं, जो भारत में सरफेस मैटीरियल्स के भविष्य को आकार देगा। डिजिटल विज़ुअलाइज़ेशन, AI-आधारित चयन टूल्स, सस्टेनेबल मैटीरियल्स और एक्सपीरियंशियल लर्निंग में प्रगति के साथ, हमारा लक्ष्य यह पुनर्परिभाषित करना है कि उद्योग डिज़ाइन समाधानों के साथ कैसे जुड़ता है।”

“हमारी दीर्घकालिक दृष्टि भारत भर में Arenas का एक कनेक्टेड नेटवर्क बनाना है, जो न केवल रचनात्मकता को प्रेरित करे, बल्कि तेज़ निर्णय-निर्माण, मज़बूत सहयोग और गहन डिज़ाइन शिक्षा को भी सक्षम बनाए। हमें विश्वास है कि यह पहल उपभोक्ताओं, आर्किटेक्ट्स और चौनल पार्टनर्स के साथ हमारे संबंधों को और सुदृढ़ करेगी, डिज़ाइन रिटेल में नए मानक स्थापित करेगी और भारत के बिल्डिंग मैटीरियल्स के अगले अध्याय को आगे बढ़ाने में CenturyPly की अग्रणी भूमिका को और मज़बूत करेगी।”