कार्नर साल्यूसन से बचते हुए उद्योग विविधीकरण करें
- मई 13, 2026
- 0
भारतीय उद्योग जगत को बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच झटकों से निपटने के लिए खुद को रणनीतिक तौर पर नए सिरे से संगठित करना चाहिए। यह बात प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास ने कही।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार सम्मेलन में दास ने कहा कि भारतीय कारोबारियों को अपने बहीखाते को मजबूत करना चाहिए, कर्मचारियों को नए सिरे से प्रशिक्षित करना चाहिए, बाजारों में विविधता लानी चाहिए और भविष्य की क्षमताओं एवं तकनीक में निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) पर खर्च बढ़ाना चाहिए और उसे लागत के रूप में नहीं देखना चाहिए।
भारतीय उद्योग जगत को महज वृद्धिशील प्रगति से आगे बढ़कर परामर्शकारी कार्रवाई की ओर बढ़ना चाहिए, वैश्विक चैंपियन तैयार करने चाहिए, दमदार आपूर्ति श्रृंखलाएं बनानी चाहिए, नई तकनीकों में अग्रणी बनना चाहिए और राष्ट्रीय चुनौतियों के लिए व्यापक तौर पर समाधान देना चाहिए।
दास ने कहा, ‘सुधारों को लेकर कोई ढिलाई नहीं है और मैं इस पर जोर देना चाहूंगा। नीतिगत निरंतरता के साथ-साथ समय पर और सोच-समझकर किए गए सुधारों से यह सुनिश्चित होगा कि भारत न केवल व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखेगा बल्कि एक विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धी और समावेशी अर्थव्यवस्था के रूप में भी उभरेगा।‘
दास ने कहा कि हमने पाया है कि ‘कॉर्नर सॉल्यूशन‘ में रुकावट की वजह से यह लगातार कम असरदार होता जा रहा है। ‘कॉर्नर सॉल्यूशन‘ का तात्पर्य उत्पादन के किसी एक ही स्रोत पर अत्यधिक निर्भरता से है। उन्होंने कहा, ‘भू राजनीतिक संघर्ष और विखंडन के कारण कोई भी एक देश या एकल आपूर्ति श्रृंखला लगातार सबसे सस्ती, सुरक्षित या विश्वसनीय नहीं रही।‘ उन्होंने कहा कि उद्योग की परिचालन रणनीतियों को विविधीकरण पर ध्यान देना चाहिए और सिर्फ लागत कम करने के बजाय बेहतर लचीलेपन को प्राथमिकता देनी चाहिए।
दास ने कहा, ‘आज नेतृत्व का अर्थ है जोखिम उठाने का साहस करना, कारोबारी मॉडलों की नए सिरे से परिकल्पना करना और वृद्धि को भविष्य के अवसरों के साथ जोड़ना। आज उद्योग जिस तरह निर्माण, बदलाव और नेतृत्व करेगा, वही कल भारत की आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति और वैश्विक स्थिति को परिभाषित करेगा।‘
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.
Follow the Ply Insight channel on WhatsApp






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us