वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की मजबूत पहचान को बढ़ावा देने के लिए स्टील क्षेत्र में लाई गई प्रायोगिक परियोजना के उत्साहजनक परिमाम के बाद अब व्यापक ‘‘मेड इन इंडिया‘‘ ब्रांडिंग योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बताया

भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में भाटिया ने कहा, ‘‘मेड इन इंडिया ब्रांड योजना काफी समय से लंबित थी और अब इसे आखिरकार लॉन्च किया जा रहा है। हमने इस्पात क्षेत्र के साथ एक प्रायोगिक परियोजना चलाई है और यह काफी प्रोत्साहित करने वाली रही है। हम उद्योग के साथ इस पर और चर्चा करेंगे कि किन क्षेत्रों में इसे लागू किया जा सकता है, लेकिन इसका ढांचा तैयार है।“

इसी कार्यक्रम में एक अलग सत्र में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा किः ‘‘हमें एक ऐसी औद्योगिक नीति लानी होगी जो हमारी व्यापार नीति का पूरक हो। वे दो अलग-अलग दिशाओं में नहीं चल सकते।

औद्योगिक नीति उन क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने में सक्षम होगी, जो न केवल उद्योग में हमारे कुछ आयात को प्रतिस्थापित करने में सक्षम होंगे, बल्कि हमें भविष्य में बढ़ने भी देंगे।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Follow the Ply Insight channel on WhatsApp


Natural Natural