’’ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड’’ ने अपने ’’ग्रीनप्लाई 710 HDMR HDF बोर्ड’’ पर भारत की पहली ’’20 वर्ष की वारंटी’’ की घोषणा की है, जिससे इंजीनियर्ड वुड पैनल उद्योग में टिकाऊपन, विश्वसनीयता और दीर्घकालिक प्रदर्शन का एक नया मानक स्थापित हुआ है।

विशेष रूप से ’’आधुनिक भारतीय इंटीरियर्स’’ को ध्यान में रखकर विकसित किया गया यह बोर्ड उत्कृष्ट ’’नमी प्रतिरोध (Moisture Resistance)’’ प्रदान करता है, जिससे यह रसोई, बाथरूम, वार्डरोब और अन्य उच्च आर्द्रता वाले क्षेत्रों के लिए एक आदर्श विकल्प बनता है। इसके साथ ही इसमें बेहतरीन ’’स्क्रू होल्डिंग क्षमता’’ है, जो मॉड्यूलर फर्नीचर, कैबिनेटरी और भारी फिक्स्चर्स में मजबूती और स्थिरता सुनिश्चित करती है।

यह उत्पाद ’’20 वर्षों तक विश्वसनीय प्रदर्शन’’ देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक निश्चिंतता और भरोसा मिलता है। साथ ही, यह लैमिनेट, वीनियर, पेंट और अन्य सजावटी फिनिश के साथ उत्कृष्ट अनुकूलता प्रदान करता है, जिससे आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाइनर्स बिना मजबूती से समझौता किए प्रीमियम सौंदर्य प्राप्त कर सकते हैं।

ग्रीनप्लाई 710 HDMR HDF बोर्ड का निर्माण “PROD-IQ NEO TECH” तकनीक से किया गया है, जो जर्मन कंपनी “Siempelkamp” के सहयोग से विकसित की गई है। इसकी समान माइक्रोफाइबर संरचना उत्पाद को अधिक मजबूती, आयामी स्थिरता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करती है। यह उत्पाद “BIS” प्रमाणित’’ भी है, जो इसकी उच्च गुणवत्ता और श्रेष्ठ संरचना को प्रमाणित करता है।

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के ’’संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री सनिध्य मित्तल’’ के अनुसार, यह 20-वर्षीय वारंटी कंपनी के उस विश्वास को दर्शाती है कि यह टिकाऊ उत्पाद बदलते डिज़ाइन ट्रेंड्स, और दैनिक उपयोग में होने वाले घिसाव का सफलतापूर्वक सामना कर सकता है।

इस इनोवेसन ग्रीनप्लाई ने एक बार फिर उन्नत इंटीरियर इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत किया है और ग्राहकों को प्रदर्शन, टिकाऊपन तथा डिज़ाइन लचीलेपन का बेहतरीन संयोजन उपलब्ध कराया है।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Join our WhatsApp Channel “Ply & Panel Ind. News”


Natural Natural