वास्तविक लागत का सही सही आंकलन जरूरी
- अप्रैल 8, 2026
- 0
प्लाईवुड उद्योग में लागत से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या क्या है?
सबसे बड़ी समस्या यह है कि कई उत्पादक अपनी वास्तविक लागत का सही-सही आकलन नहीं कर रहे हैं। वे Depreciation (मूल्यह्रास) और आकस्मिक खर्चों को शामिल किए बिना ही उत्पाद बेच देते हैं। इससे बाजार में कीमतें असंतुलित हो जाती हैं और उद्योग की दीर्घकालिक स्थिरता प्रभावित होती है।
किसी भी उद्योग को निरंतर चलाए रखना जरूरी होता है। फिर चाहे वह कच्चे माल में तेजी मंदी हो या बाजार में माल की मांग कम ज्यादा हो जाए। इसका अन्तिम भार उद्योग को ही झेलना पड़ता है। अगर स्थिति लबे समय तक अनियंत्रित रहती है, तो उद्योग के अस्तित्व पर ही संकट आ सकता है।
बढ़ती प्रतिस्पर्धा का डीलरों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?
कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण डीलर अपने मार्जिन को बनाए रखने के लिए अनैतिक तरीकों का सहारा लेने लगे हैं। जैसे MR प्लाई पर BWR या BWP या 710की गलत मोहर लगाना। यहां तक कि Fire Retardant Ply के नाम पर भी भ्रामक मार्किंग की जा रही है, जिससे उपभोक्ता भ्रमित होते हैं।
गलत मार्किंग का उद्योग पर क्या असर पड़ता है?

गलत और भ्रामक मार्किंग न केवल ग्राहकों को धोखा देती है, बल्कि यह ईमानदार उत्पादकों और डीलरों को भी गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर करती है। इससे पूरे बाजार में विश्वास की कमी पैदा होती है।
विलंबित भुगतान से उद्योग कैसे प्रभावित हो रहा है?
कई डीलर अपने मुख्य व्यवसाय से धन निकालकर शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। इससे उनके पास कार्यशील पूंजी की कमी हो जाती है, जिसके कारण उत्पादकों को भुगतान समय पर नहीं मिल पाता और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है।
सभी डीलरों से मेरा विनम्र निवेदन है कि उत्पादक के पास भी कार्यशील पूंजी की सीमा होती है। व्यापार में तेज पूंजी प्रवाह से सभी घटक अतिरिक्त लाभ के भागीदार बन सकते हैं। उद्योग की उन्नति के लिए सभी को इस मुद्दे पर विशेश ध्यान देना चाहिए।
Calibrated plywood की मांग कैसी है?
Calibrated ply को MDF और Particle Board से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। ये विकल्प कई मामलों में सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं, जिससे प्लाईवुड की मांग प्रभावित हो रही है। निश्चित रूप से प्लाईवुड की मजबुती इन सभी विकल्पों से अधिक होती है। लेकिन प्रतिस्पर्धा के कारण उत्पादकों को लागत निकालनें में कठिनाई आ रही है।

क्या उत्पादन क्षमता बढ़ा कर उद्योग में लाभ लाया जा सकता है?
उत्पादन क्षमता बढ़ाने के पीछे दो उददेश्य होते हैं। अगर वर्तमान उत्पादन क्षमता से अधिक मांग लगातार बनी रहती है या फिर ओवरहेड लागत को कम करने के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाते हैं, लेकिन देखा गया है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण वे कीमतें घटाने पर मजबूर हो जाते हैं। इस तरह वे एक “चक्रव्यूह” में फंस जाते हैं, जहां अधिक उत्पादन के बावजूद लाभ नहीं मिल पाता।
कच्चे माल की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है?
लकड़ी और कोर के आयात पर Freight (ढुलाई) लागत बढ़ने से स्थानीय कच्चे माल पर दबाव बढ़ गया है। मेथानोल, फार्मलडिहाइड और फेनाल सहित सभी आयतित रसायनों की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। इससे उत्पादन लागत में वृद्धि हो रही है, जो उद्योग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। ईरान अमेरिका यु़द्ध के कारण बनी यह स्थिति कब शांत होगी, इसका आकलन करना मुश्किल है। तब तक उद्योग को स्थिरता मिलती नजर नहीं आ रही।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us