कठिन समय में धैर्य और संतुलन से आगे बढ़ने की आवश्यकता
- जून 8, 2026
- 0
वर्तमान परिदृश्य
वर्तमान समय में भारतीय प्लाईवुड एवं पैनल उद्योग एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। बाजार की स्थिति कमजोर बनी हुई है और देशभर में वास्तविक बिक्री लगभग आधी रह गई है। गर्मी अपने चरम पर होने के कारण निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन साइटों पर श्रमिक अपनी पूर्ण क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे निर्माण गतिविधियों की गति धीमी पड़ गई है। इसका सीधा प्रभाव बाजार की वास्तविक खपत और मांग पर दिखाई दे रहा है।
उत्पाद की मांग और फायनेंस पर प्रभाव
जब बाजार में मांग कमजोर होती है, तो उसका असर व्यापार के हर स्तर पर दिखाई देता है। वर्तमान समय में बिक्री प्रभावित होने के कारण डीलरों ने भी अपनी खरीद को टालना या सीमित करना शुरू कर दिया है। परिणामस्वरूप बाजार में खरीद-बिक्री की गति धीमी पड़ गई है और उवदमल सिवू भी अपनी स्वाभाविक गति से नहीं चल पा रहा है। व्यापारिक अनिश्चितता ने पूरे उद्योग में एक प्रकार का मानसिक दबाव बना दिया है।

डीलरों में कसमसाहट या भ्रम की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां भी इस अस्थिरता को और बढ़ा रही हैं। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव की स्थिति ऐसी है जहां न तो पूर्ण युद्ध हो रहा है और न ही कोई स्पष्ट समझौता दिखाई दे रहा है। इस असमंजसपूर्ण वातावरण ने व्यापारियों और विशेष रूप से डीलरों को असमंजस में डाल दिया है। उद्योग जगत में यह डर बना हुआ है कि यदि किसी सुबह अचानक युद्ध समाप्ति की खबर आती है, तो कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही रसायनों और अन्य कच्चे माल की कीमतें भी नीचे आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में प्लाईवुड और अन्य पैनल उत्पादों की कीमतों पर भी दबाव आ सकता है। यही कारण है कि डीलर अत्यंत संयमित खरीद नीति अपना रहे हैं।
निर्माताओं पर मानसिक दबाव
दूसरी ओर फैक्ट्रियों के सामने भी अपनी अलग चुनौतियां हैं। कमजोर मांग के बावजूद उत्पादन को पूरी तरह बंद करना संभव नहीं है, क्योंकि श्रमिकों की संतुष्टि और रोजगार बनाए रखना भी आवश्यक है। इसलिए उद्योग को न्यूनतम स्तर पर ही सही, उत्पादन जारी रखना पड़ रहा है।

ऐसे समय में निर्माताओं को अत्यधिक धैर्य और प्रशासनिक क्षमता का परिचय देना होगा। कच्चे माल की खरीद बहुत सोच-समझकर उचित दरों पर करनी होगी और आवश्यकता पड़ने पर तैयार माल को घाटे में बेचने से भी बचना होगा।
वित्तीय तरलता की भूमिका
इन सभी परिस्थितियों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका वित्तीय तरलता की है। यदि उद्योग के पास पर्याप्त liquidity बनी रहती है, तो वह कठिन समय को अधिक संतुलित तरीके से संभाल सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने MSME उद्योगों को राहत देने के उद्देश्य से ECLGS-5 योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार शत-प्रतिशत गारंटी प्रदान कर रही है ताकि उद्योगों को वित्तीय सहायता प्राप्त करने में आसानी हो सके। हालांकि मेरा मानना है कि यदि उद्योग अपनी ओर से भी कुछ ेमबनतपजल प्रदान करें, तो उन्हें बैंकों से और अधिक उचित ब्याज दरों पर वित्तीय सहायता मिल सकती है।

धैर्य और सतर्कता महत्वपूर्ण है
वर्ष 2026 में व्यापारिक परिस्थितियों के इसी प्रकार अस्थिर और पेंडुलम की तरह डांवाडोल बने रहने की संभावना है। ऐसे समय में उद्योग जगत के लिए सबसे महत्वपूर्ण है - धैर्य बनाए रखना। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान बढ़ा सकते हैं। इसलिए अपने परिवार और उद्योग के अनुभवी लोगों की सलाह लेते रहना अत्यंत आवश्यक है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन कठिन परिस्थितियों में रक्षा कवच का कार्य करेगा और गलतियों को कम करने में मददगार सिद्ध हो सकता है।
आज का समय संयम, संतुलित निर्णय, वित्तीय अनुशासन और दीर्घकालिक सोच की मांग करता है। जो उद्योग धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे, वही भविष्य में मजबूत स्थिति में उभरकर सामने आएंगे।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.
Follow our Whatsapp Channel “Ply & Panel Ind. News”






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us