पेट्रोल लॉबी ‘अमीर व मजबूत‘ लेकिन ई 20 ईंधन दोषरहित
- सितम्बर 12, 2025
- 0
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि ई 20 ईंधन, जिसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है, की सोशल मीडिया पर हालिया आलोचना ‘पेट्रोल लॉबी‘ द्वारा प्रायोजित ‘दुष्प्रचार‘ है।
वह फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से आयोजित वार्षिक ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
हाल के सप्ताहों में सोशल मीडिया पर इस चिंता पर बहस छिड़ी हुई है, कि ई 20 ईंधन, वाहनों के माइलेज और इंजन की दक्षता पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।
इस मसले पर गडकरी ने आश्वासन देते हुए कहा, ‘हर व्यवसाय में लॉबी होती हैं। उन्हें अपने हित साधने होते हैं। आप (फाडा) भी अपने आप में एक सशक्त लाबी हैं। हम आपसे समर्थन की उम्मीद कर रहे है। सोशल मीडिया पर परिष्कृत ईंधन के संबंध में कुछ दुष्प्रचार चल रहा है। यह कुछ विशेष लोगों द्वारा प्रायोजित है। इस दुष्प्रचार में शामिल पेट्रोल लॉबी बहुत अमीर और मजबूत है।‘
12 अगस्त को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा था, कि ईंधन दक्षता में कमी संबंधी चिंताएं ‘निराधार‘ हैं और ई 0 ईंधन पर वापस जाने का विकल्प या कोशिश, प्रदूषण और उर्जा परिवर्तन के संबंध में ‘कड़ी मेहनत से हासिल की गई उपलब्धियों को गंवाना‘ होगा।
वैकल्पिक ईंधन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर सरकार के प्रयासों के बीच, पेट्रोल और डीजल वाहनों के भविष्य के संबंध में गडकरी ने कहा, ‘लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि आप सभी वैकल्पिक ईंधनों और जैव ईंधनों का समर्थन करते रहते हैं। लोगों के मन में इस बात का भ्रम पैदा हो रहा है, कि जब सभी प्रकार के उन्नत विकल्प मौजूद हैं, तो (पेट्रोल या डीजल वाहनों का) क्या होगा? आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल और डीजल वाहनों की मांग, अब भी बढ़ने वाली है, क्योंकि वाहन विनिर्माण में लगभग 15 से 20 प्रतिशत की लगातार वृद्धि हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार भी बहुत बड़ा है।‘
भारत के वाहन क्षेत्र के विकास के संबंध में उन्होंने बताया कि, ‘जब मैंने मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था, तब भारतीय वाहन उद्योग का आकार 14 लाख करोड़ रुपये था और हमारा विश्व में सातवां स्थान था। केवल छह महीने पहले ही हमने जापान को (वॉल्यूम के लिहाज से) पीछे छोड़ दिया है। अब दुनिया में हम तीसरे स्थान पर हैं।‘
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us