हरियाणा सरकार ने एक नई योजना अधिसूचित की है, जिसके तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को स्वच्छ और कम प्रदूषण फैलाने वाली तकनीक अपनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के तहत एमएसएमई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले नए डीजल जनरेटर (DG) सेट खरीदने पर लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम ₹20 लाख तक प्रतिपूर्ति प्राप्त कर सकेंगे।

योजना का पहला चरण दो वर्षों तक चलेगा और इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण में योजना का विस्तार शेष NCR जिलों तक किया जाएगा, जबकि तीसरे चरण में गैर- NCR क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक चरण की अवधि दो वर्ष होगी।

इसके अलावा, मौजूदा क्ळ सेट में रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस लगाने के लिए भी एमएसएमई को लागत का 50 प्रतिशत, अधिकतम ₹5 लाख तक की सहायता दी जाएगी। ये प्रोत्साहन हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (HCAPSD) 2025-31 का हिस्सा हैं।

नए CPCB-अनुपालन वाले DG सेट खरीदने के अलावा, औद्योगिक इकाइयों को मौजूदा जनरेटरों में स्वच्छ ईंधन आधारित तकनीक लगाने या उन्हें ड्यूल-फ्यूल संचालन में बदलने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

LRB GIF

योजना के तहत सहायता प्राप्त सभी DG सेट और रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल सिस्टम को CPCB के उत्सर्जन मानकों तथा Commission for Air Quality Management ¼CAQM½ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

स्वच्छ औद्योगिक बॉयलर के लिए भी ₹20 लाख तक की सहायता

हरियाणा सरकार ने स्वच्छ औद्योगिक बॉयलरों के लिए भी एक अलग सहायता योजना अधिसूचित की है। इसके तहत एमएसएमई को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG), कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) या अन्य गैसीय ईंधन पर चलने वाले शुरुआती 1,000 औद्योगिक बॉयलर खरीदने के लिए लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम ₹20 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

वहीं, मौजूदा बॉयलरों को PNG या CNG पर चलाने के लिए परिवर्तित करने पर इकाइयों को परिवर्तन लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम ₹10 लाख प्रति इकाई तक की सहायता मिलेगी।

इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को स्वच्छ ईंधन, ऊर्जा दक्षता और कम उत्सर्जन वाली औद्योगिक तकनीकों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Join our WhatsApp Channel “Ply & Panel Ind. News”


Natural Natural