ईरान ने लेबनान में हुए युद्ध विराम के मद्देनजर, होर्मुज स्ट्रेट सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए युद्ध विराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खोल दिया है। हालांकि जहाजों को ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले से घोषित समन्वित मार्ग पर ही चलना होगा।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की मदद से ईरान होर्मुज स्ट्रेट से सभी समुद्री बारूदी सुरंगें हटा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक ईरान युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंच जाता।

Harpa GIF

इजरायल के साथ अपने टकराव के बाद ईरान ने प्रभावी रूप से होमेज स्टेट को अवरुद्ध कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति ठप पड़ गई थी।

होर्मुज खुलने की खबर से कच्चे तेल के दाम 10 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि -पेनल उद्योग में काम आने वाले रसायनों में फोर्मोलीन में कुछ तरलता दिख रही है, लेकिन फेनोल आदि अभी भी अपने उच्च स्तरों पर बने हुए हैं।

इस बीच, भारतीय रिफाइनिंग कंपनियां अमेरिका प्रतिबंधों से मिली अस्थायी छूट के तहत ईरान से तेल खरीद के लिए चीन की मुद्रा में भुगतान कर रही हैं।


👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural