डीपीआईआईटी के आदेशों के अनुसार बीआईएस द्वारा गुणवत्ता (नियंत्रण) आदेशों को लागू किए जाने के साथ, प्लाईवुड उद्योग गुणवत्ता के मार्ग पर चलने के लिए खुद को तेजी से तैयार कर रहा है - हालांकि स्वयं की पहल से नहीं बल्कि बाध्य होकर। भारत में गुणवत्ता-श्रृंखला को पुनर्जीवित करने के लिए क्यूसीओ, उपभोक्ताओं के साथ-साथ संगठित उद्योग क्षेत्र के लिए, एक वरदान साबित हुआ है। माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट के महत्वपूर्ण विजन के तहत, प्लाईवुड उद्योग में कार्यान्वयन की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से दिखनी शुरू हो गई है।

हालांकि, इस क्षेत्र का अगला चरण, प्लाईवुड और लकड़ी आधारित पैनल उद्योग क्षेत्र के भीतर, प्रदूषण नियंत्रण उपायों (पीसीएम) की आसन्न ‘सफाई‘ है। अब तक, उद्योग अपने कारखानों में पीसीएम के बारे में अपनी धारणाओं और स्व-घोषित उपायां के साथ चल रही थी। हाल ही में कुछ राज्यों में निरीक्षण और नोटिस के माध्यम से पीसीएम को ‘सख्त’ किए जाने पट, प्लाईवुड कारखानों को यह एहसास होने लगा है कि उनके सभी ‘स्व-ज्ञान’ और गैर-प्रदूषणकारी उद्योग होने के दावों का, प्रषासन संरचना और सामान्य पर्यावरणीय दायित्वों के दृष्टिकोण से मूल्यहीन हैं।

Tajpuria GIF

हम सभी अपने मन में जानते हैं कि प्लाईवुड और लकड़ी आधारित पैनल उद्योगों को प्रोसेस वाटर की आवश्यकता होती है, रसायनों और सिंथेटिक रेजिन जैसे कच्चे माल का उपयोग करते हैं, विभिन्न अन्य रासायनिक योजक और सिंथेटिक सामग्री के अलावा तांबा और क्रोमियम यौगिकों जैसे रासायनिक लकड़ी परिरक्षकों का उपयोग करते हैं। जाहिर है, हम सभी जानते हैं कि इन फैक्ट्री गतिविधियों में वाश-वॉटर, प्रोसेस अपशिष्ट, मिट्टी-वायु-जल प्रदूषण की संभावनाएँ होती ही हैं।

यह हमारी अपनी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारियाँ और जवाबदेही होनी चाहिए कि हम सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के संबंध में एक सहकारी कार्य संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करें। जिस तरह हम हॉट-प्रेस और कंटी-लाइन्स पर गर्वपूर्ण निवेश करते है,ं उसी तरह हमें अपने समाज और अपनी मातृभूमि के लिए स्व-प्रेरित प्रदूषण नियंत्रण उपायों की भूमिका और व्यवहार भी विकसित करने की आवश्यकता है। क्योंकि हम भी आवश्यकता के समय असुरक्षित भावनाओं के साथ महसूस करते हैं।

प्लाईवुड और लकड़ी आधारित पैनल उद्योग क्षेत्र में पीसीएम के निम्नलिखित पहलुओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

  1. उत्पादन क्षमता चाहे जितनी भी हो, अपशिष्ट सभी में उत्पन्न होते हैं, चाहे हम प्रतिदिन 1 टन रेजिन बनाएं या 100 टन रेजिन।
  2. रेजिन वॉश वॉटर, ग्लू वॉश वॉटर, साथ ही कच्चे माल के भंडारण क्षेत्र (कास्टिक सोडा, एसिड, उपचार रसायन, फॉर्मलाडेहाइड, फिनोल आदि) असुरक्षित हैं।
  3. वॉश वॉटर से आसपास के क्षेत्र में मिट्टी और जल प्रदूषण जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां उत्पन्न होती है। (चाहे हम सैद्धांतिक रूप से सहमत हों या नहीं)।
  4. कारखानों में प्रदूषण रोधी आवश्यकताओं के अनुरूप उचित व्यवस्था और बुनियादी ढाँचा स्थापित करना चाहिए। समय-समय पर, पूर्व प्रणालियों का पूूर्व निश्चित अंतराल पर इन सभी उपकरणों और रखरखाव अनिवार्य होना चाहिए।
  5. तांबे और क्रोमियम यौगिकों का उपयोग करने वाले कारखानों को उपचार समाधान अपशिष्ट (ट्रीटमेन्ट सोल्यूसन वेस्ट) और वॉश वॉटर के निपटान के लिए विशिष्ट उपाय करने होंगे। जिससे संपूर्ण मानव पारिस्थितिकी को खतरा हो, जिसका हम भी हिस्सा हैं, उस संबंध में हमें खुद को गुमराह नहीं करना चाहिए।
  6. बॉयलर का अवशेष निस्तारण एक बड़ी चुनौती है, जिसे उचित निस्तारण उपायों के माध्यम से संबोधित करने की आवश्यकता है।
  7. सीमेंट क्षेत्र में उपयोग के लिए फ्लाईऐश और मिट्टी की कंडीशनिंग में उपयोग के लिए बॉटम ऐश को अलग करना एक संभावित समाधान है।
  8. साथ ही, सड़क निर्माण के दौरान बॉयलर फायरिंग अवशेषों का उपयोग एक वैकल्पिक एकल-बिंदु निस्तारण समाधान है।
  9. सभी रेजिन बनाने और ट्रीटमेन्ट-टैंक वाली इकाइयों के लिए ईटीपी की स्थापना अनिवार्य की जानी चाहिए, जिसमें आवष्यक निपटान मात्रा के बराबर ईटीपी क्षमता हो।
  10. निर्धारित मात्रा का कंक्रीट जल सोख्ता गड्ढा एक अस्थायी समाधान हो सकता है। रेजिन निर्माण के दौरान इस से पानी का पुनरू उपयोग भी किया जा सकता है और शेष अवशेषों का उचित तरीके से निपटान किया जा सकता है।

मेरा विनम्र निवेदन है कि हमें विवेक और आत्म चिंतन के साथ इस मामले का सामना करना चाहिए। हमारी मातृभूमि के निरंतर और लगातार दुरुपयोग को रोकना होगा और हम सभी को ऊर्जा और जीवन शक्ति के साथ एक सकारात्मक भविष्यवादी दृष्टिकोण की ओर बढ़ना होगा।

क्यूसीओ पूरे क्षेत्र के लिए एक ऊर्जावान और आत्मविश्वासी भविष्य में खुद को समझने, सही करने, मरम्मत करने और फिर से जीवंत करने के लिए सबसे अच्छा संक्रमण काल है।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural