कोविड महामारी से उभर रहे उद्योगों के लिए इजराइल हमास युद्ध बड़ा झटका बन रहा है। हमलों के विरोध में ईरान समर्थित यमन के हूतियों ने लाल सागर से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमले करना शुरू कर दिया है। लाल सागर अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है। यहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को यमन के हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया जाने का असर परिवहन पर नजर आने लगा है।

हालांकि भारतीय नौसेना हमलों से निपटने में सक्षम है। लेकिन लगातार गश्त और सुरक्षा उपलब्ध कराने की वजह से खर्च बढ़ रहा है। जिसका सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ रहा है।

इस वजह से माल के परिवहन की लागत दस प्रतिशत बढ़ गयी है।

विश्व का लगभग 12 प्रतिशत माल का परिवहन स्वेज़ नहर के माध्यम से होती है। यह यूरोप और एशिया के बीच सबसे छोटा जल मार्ग है।

स्वेज नहर से गुजरने वाले सभी जहाजों को लाल सागर और अदन की खाड़ी से होकर गुजरना पड़ता है। इस वजह से जहाज हूती आतंकवादियों के निशाने पर आ जाते हैं।

स्वेज नहर से ज्यादातर जहाज यूरोप या अमेरिका के लिए माल ले जाते हैं। एशिया और यूरोप के बीच अघिकांश व्यापार भी इसी नहर से होता है।

इसलिए उद्योग की दृष्टि से यह बहुत ही महत्पूर्ण मांर्ग है। जिस पर हूती के हमले विश्व उद्योग के लिए बड़ा खतरा बन कर उभर रहे हैं। माल के परिवहन में दिक्कत आने से उद्योगों को मिलने वाले कच्चे माल व तैयार की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। जो किसी भी मायने में उद्योग के लिए सही परिस्थितियां नहीं मानी जा सकती।

व्यापार संघों का मानना है कि अभी तत्काल ही इसके प्रतिकूल प्रभाव नजर न आए, लेकिन समस्या के स्थाई समाधान के बिना यह स्थिति ज्यादा समय तक बनी नहीं रह सकती। क्योंकि हमले होने से परिवहन रोकना पड़ेगा। जिसमें अतिरिक्त समय लगेगा। इसके साथ ही जहाजों को केप ऑफ गुड होप के माध्यम से अपना सफर तय करना पड़ेगा, जो कि एक लंबा रास्ता है।

भारतीय उद्योग पर भी इसका कुछ हद तक असर पड़ सकता है। क्योंकि यहां से एशिया के कुछ हिस्सों, जैसे मिस्र के साथ-साथ उत्तरी यूरोप, नीदरलैंड जैसे देशों में जहाज से माल भेजने के लिए लाल सागर मार्ग का उपयोग किया जाता है।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you want to read our daily articles, news & industries updates,

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural