हरियाणा के सिरसा जिले में किसानों ने 500 बैग यूरिया से लदे एक ट्रक को रोककर आरोप लगाया है कि कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाली सब्सिडी युक्त यूरिया को ‘टेक्निकल ग्रेड’ के नाम पर दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी की जा रही थी। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के पदाधिकारी ने भावदीन टोल प्लाजा क्षेत्र में एक ट्रक का पीछा किया और मोरीवाला क्षेत्र के पास उसे रुकवा लिया।

किसानों का आरोप है कि ट्रक में रखी यूरिया पंचकूला जिले के बरवाला स्थित एक उर्वरक इकाई से लाई गई थी और उसे तकनीकी ग्रेड के नाम पर राजस्थान भेजा जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही जिला कृषि विकास अधिकारी (डीडीए) विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ट्रक में रखे सभी कट्टों का निरीक्षण किया और प्रयोगशाला परीक्षण के लिए नमूने एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में बैगों पर केवल ‘टेक्निकल ग्रेड’ अंकित पाया गया, जबकि निर्माण तिथि और अन्य आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं थे।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नियमों के संभावित उल्लंघन से जुड़ा प्रतीत होता है।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Join our Whatsapp Channel “Ply & Panel Ind. News”


Natural Natural