गुवाहाटी, असमः नवम्बर माह की 7 तारीख से 9 तारीख तक गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में नॉर्थ ईस्ट वुड एक्सपो 2025 का आयोजन किया गया। इस वुड एक्सपो में हर वर्ष की तरह वुड टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सपोर्ट पार्टनर के तौर पर हिस्सेदारी की। संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री सुभाश जौली और वर्तमान अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह राजपूत जी के निर्देशन में एसोसिएशन के सचिवों श्री किशोर कुमार शर्मा, श्री मुकेश कुमार और डाक्टर संदीप ने विभिन्न विषयों पर अपनी भागीदारी दी।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एसोसिएशन का उद्देश्य आमजन और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आधुनिक वुड इनोवेशन की जानकारी देना, समस्याओं के लिए समाधान देना और नार्थ ईस्ट के लोगो को एग्रो प्लांटेशन, बांस के आधुनिक उत्पादन तकनीक और लकड़ी से जुड़े उद्योगों की तरफ रुझान दिलाने की तरफ ही था।

एक्सपो के दौरान वुड टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के स्टाल पर जुडी भीड़ यह बता रही थी की नार्थ ईस्ट जल्द ही देश में एग्रो फॉरेस्ट्री और वुड इंडस्ट्री में अपने नयी इबारत लिखने जा रहा है. विशेष रूप से लोगों की उत्सुकता लकड़ी और बांस से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त करने से था। जिसके लिए पदाधिकारियों द्वारा जानकारियां और बांस के आधुनिक खेती तकनीक, आधुनिक उपकरणों और नए उभरते बाजार के ऊपर प्रकाश डाला गया।

कुल मिला कर यह वुड एक्सपो भी जानकारियों को साझा करने और ट्रेड से जुडी समस्याओं को समझने और उसे हल करने की दिशा में एक शानदार कदम था।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural