अर्थव्यवस्था के लगातार विस्तार और बढ़ती कीमतों के कारण महंगी संपत्तियों की लगातार बढ़ रही मांग ने देश की वित्तीय राजधानी मुंबई को दुनिया के शीर्ष 10 लक्जरी रियल एस्टेट बाजारों में पहुंचा दिया है।

नाइट फ्रैंक की संपत्ति रिपोर्ट 2024 से पता चला है कि भारत का सबसे बड़ा और सबसे महंगा संपत्ति बाजार अब 8वें स्थान पर है, जबकि एक साल पहले 2022 में यह 37वें स्थान पर था, जो वार्षिक लग्जरी आवासीय मूल्य वृद्धि के मामले में 10 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ बढ़ रहा है।2023 में औसत मूल्य वृद्धि 3.1 प्रतिशत है।

दिल्ली प्रापर्टी कारोबार में 2022 में 77वें रैंक की तुलना में 2022 में 4.2 प्रतिशत की वार्षिक मूल्य वृद्धि के साथ 37वें स्थान पर है। बेंगलुरु 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 2022 में 63वें की तुलना में 59वें स्थान पर है।

AVSL gif

इस तरह के रूझान से, 2024 में भी इस क्षेत्र में मांग इसी तरह से बनी रहेगी। जिससे रियल एस्टेट के कारोबार का भविष्य काफी उज्जवल बना हुआ है। विशेषज्ञ यह मान कर चल रहे कि मुंबई 5.5 प्रतिशत रेट में बढ़ोतरी के साथ विश्व के 25 शहरों में दूसरे स्थान पर रहेगा।

“2023 की शुरुआत में, अर्थशास्त्री वैश्विक आवासीय संपत्ति बाजारों में कमजोर परिणाम की उम्मीद कर रहे थे। शेयर बाज़ार लगातार टूट रहा था। मुद्रास्फीति नियंत्रण से बाहर हो रही थी। महामारी की वजह से रियल एस्टेट कारोबार नीचले स्तर पर चला गया था। कर्ज लागत 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई थी। हालांकि फिर भी जिस तरह से प्रापर्टी कारोबार में पूरे विश्व में कीमतों में उछाल आया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural